वारण्टी अभियुक्त पिथौरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त पर कोर्ट में लोकसेवक से मार-पीट का मामला चल रहा था, जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | आज थाना जाजरदेवल पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ न्यायालय में लोकसेवक के राजकार्य में व्यवधान पहुँचाकर गाली-गलौच व मार-पीट करने सम्बन्धी वाद चल रहा था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इस कड़ी में अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी गैंठना जाजरदेवल के खिलाफ पिथोरागढ़ कोर्ट में लोक सेवक से लडाई-झगडा के मामले में 332/353/506/506 भादवी के तहत मामला चल रहा था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । एसओ प्रकाश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सुप्रिया नेगी द्वारा अभियुक्त को उसके निवास स्थान गैंठना जाजरदेवल पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *