पिथौरागढ़ | नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए पिथौरागढ़ जनपद पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन में पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
इस अभियान के तहत निम्नलिखित थानो ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए:
• एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 प्रदीप यादव, उ0नि0 मेघा शर्मा और अपर उ0नि0 बिशन सिंह द्वारा ग्राम गलाती रामतौली में ग्रामवासियो के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।साथ ही जागरीकता पोस्टर भी चस्पा किये गये ।
• एसएचओ अस्कोट के0एस0 रावत मय पुलिस टीम द्वारा अस्कोट क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
• थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 मौ0 आकिल सिद्दकी द्वारा ग्राम हनेरा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
• एसएचओ जौलजीबी संजीव कुमार मय पुलिस टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों, बाल अपराधों और उनसे बचने के उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही आगामी नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इस क्रम में, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 मौ0 आकिल सिद्दकी ने थाना क्षेत्र में विभिन्न बूथों का भ्रमण किया।
















Leave a Reply