पिथौरागढ़ | एस0पी0 रेखा यादव के कुशल नेतृत्व में धोखाधड़ी के अपराधियों पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कड़ा प्रहार किया जा रहा है । राजस्व क्षेत्र बनकोट पिथौरागढ़ (थाना बेरीनाग) में वर्ष 2008 को अभियुक्त हीरा बल्लभ पाण्डे के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया था । अभियुक्त उक्त मुकदमें में वांछित चल रहा था । कोर्ट से उसके विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त पर 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था । थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस/ साईबर सैल टीम द्वारा आपसी समन्वय बनाकर कार्य करते हुए, अथक प्रयासों से उक्त अभियुक्त को मैनवल व टैक्निकल इन्पुट्स के आधार पर धर्मविहार कालोनी बहादुरगढ़ जनपद झज्जर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई ।
14 वर्षों से फरार वारण्टी अभियुक्त को थाना बेरीनाग पुलिस ने हरियाणा से धर दबोचा धोखाधडी के मामले मे चल रहा था फरार अभियुक्त पर पिथौरागढ़ पुलिस ने 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया था |
















Leave a Reply