आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरीयों के साथ बैठक |

पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरीयों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । बैठक में ग्राम प्रहरीयों और पुलिस के बीच आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान एसएचओ धारचुला ने ग्राम प्रहरीयों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए। उन्हें स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे तुरंत पुलिस को सूचित करें । साथ ही, एसएचओ ने ग्राम प्रहरीयों को सभी प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर भी खासा जोर दिया गया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि से निपटा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *