आगामी नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में थाना झूलाघाट पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरीयों के साथ बैठक |

पिथौरागढ़ | नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं। इस सिलसिले में थानाध्यक्ष श्रीमती आरती के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरीयों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में ग्राम प्रहरीयों और पुलिस के बीच आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा और शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम प्रहरीयों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया। उन्हें स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वे तुरंत पुलिस को सूचित करें । इसके अलावा, ग्राम प्रहरीयों को सभी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *