आगामी नगर निकाय चुनावों के संदर्भ में थाना गंगोलीहाट पुलिस ने चुनाव प्रत्याशियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

पिथौरागढ़ | आज एसपी रेखा यादव के मार्गदर्शन में और थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी की अध्यक्षता में गंगोलीहाट क्षेत्र के नगर निकाय चुनाव प्रत्याशियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन करने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई । साथ ही, गंगोलीहाट क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर भी चर्चा की गई और उनकी संवेदनशीलता को कम करने के उपायों पर विचार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *