आगामी निकाय चुनावों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना गंगोलीहाट पुलिस का बूथ भ्रमण |

पिथौरागढ़ | आगामी नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इस क्रम में, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी मय पुलिस टीम के थाना गंगोलीहाट पुलिस ने गंगोलीहाट क्षेत्र में संवेदन बूथों का भ्रमण किया और वहाँ की व्यवस्था का अवलोकन किया और चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के तहत प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *