पिथौरागढ़ | नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के मार्गदर्शन में, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है ।
इस क्रम में:
1. थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में रन फोर हेल्थ मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गंगोलाहाट क्षेत्र के युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और नशे से बचने के प्रति जागरूकता दिखाई। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने युवाओं को नशे के खतरों के बारे में बताया और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
2. थानाध्यक्ष थल अंबी राम आर्या के नेतृत्व में महाविद्यालय मुवानी के छात्र/छात्राओं के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया, साथ ही उन्हें साइबर क्राइम और अन्य अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष अंबी राम आर्या ने छात्रों को नशे के प्रभावों और इसके सामाजिक परिणामों से अवगत कराया। इस दौरान सभी छात्रों को उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई, ताकि वे न केवल स्वयं को नशे से बचाएं, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
3. थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र और चौकी प्रभारी श्रीमती पूजा मेहरा द्वारा चौकोडी क्षेत्र में होटल मालिकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में होटल मालिकों को नशे के खतरों और इसके दुरुपयोग को रोकने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। होटल मालिकों से यह अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर नशे के सामान के अवैध विक्रय को रोकने में पुलिस की मदद करें और स्थानीय समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सूचित करें। इस कार्यक्रम में भी होटल मालिकों को उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई | सभी कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई, ताकि इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सके।
















Leave a Reply