मिशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने 6 लोगों के किये 3 हजार के चालान |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता एवं मर्यादा बनाए रखने के उद्देश्य से ‘मिशन मर्यादा’ के तहत प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट एवं उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस बल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने और शराब पीकर गंदगी फैलाने वाले 6 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन व्यक्तियों पर कुल 3000 रुपये के चालान जारी किए गए । पुलिस प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें और कानून-व्यवस्था का पालन करें। ‘मिशन मर्यादा’ के तहत भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी । पिथौरागढ़ पुलिस सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है ताकि हमारा शहर स्वच्छ, सुंदर और मर्यादित बना रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *