पिथौरागढ़ | “नशा मुक्त देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में, पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस क्रम में प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी ऐचोली योगेश कुमार, उ0नि0 मनोज जलाल मय टीम द्वारा ग्रीन वैली स्कूल पिथौरागढ़, के छात्र/छात्राओं के माध्यम से नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, साथ ही शिव आश्रम पिथौरागढ़ में लोगों को जागरूक किया। एसओ बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी, चौकी प्रभारी सेराघाट भुवन गहतोड़ी मय टीम द्वारा राजकीय इण्टर कालेज सेराघाट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, एसओ बलुवाकोट हरीश सिंह मय टीम द्वारा आश्रम पद्धति बलुवाकोट में बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया, एसओ झूलाघाट आरती मय टीम द्वारा स्थानीय लोगों को जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट वितरित करते हुए नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में अवगत कराया, एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह, उ0नि0 प्रदीप कुमार मय टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट चस्पा किये तथा लोगों को जागरूक किया । इन गोष्ठियों, नुक्कड़ नाटक, रैलियों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को नशे के दुरुपयोग के बारे में जागरूक करना और इसके हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना था ।
नशा मुक्त देवभूमि अभियान को सफल बनाने में जुटी है पिथौरागढ़ पुलिस जनपद पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी |
















Leave a Reply