पिथौरागढ़ | आज थाना गंगोलीहाट क्षेत्र में गश्त ड्यूटी पर तैनात चीता मोबाइल कर्मी का0 विनोद जोशी और हो0गा0 पुष्कर सिंह धानिक को एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उनका 5 वर्षीय पुत्र आशीष, जो उनके साथ बाजार आया था, कहीं विछड़ गया है । महिला द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस कर्मियों ने प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए तत्परता के साथ बच्चे की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही समय में आशीष को सुरक्षित गंगोलीहाट क्षेत्र में ढूंढकर उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया । इसके अतिरिक्त, पुलिस कर्मियों ने बच्चे को ठंड से बचाने के लिए गर्म टोपी और जैकेट भी प्रदान किए। बच्चे के चेहरे पर खुशी और राहत देखकर स्थानीय जनता और उसके माता-पिता ने पुलिस कर्मियों की तत्परता, मानवीयता और सेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की । थाना गंगोलीहाट पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है और भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित कार्यवाही जारी रखेगी ।
थाना गंगोलीहाट पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल |
















Leave a Reply