ए.एन.टी.एफ., ए.एच.टी.यू. टीम, कार्ड संस्था, थाना कनालीछीना व कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने चलाया विभिन्न स्कूलों/ कस्बों में जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | आज एएनटीएफ टीम पिथौरागढ़ से हे0 का0 अशोक बुदियाल, हे0 का0 दिनेश, एएचटीयू से का0 निर्मल किशोर, कार्ड संस्था से उर्मिला कार्की, लता पन्त द्वारा राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गुरना में बच्चों को नशे के दुष्परिणामों, मानव तस्करी, बाल अपराध, साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी । थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह मय टीम द्वारा बंदरलीमा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी । इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों में जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट भी चस्पा किये । इसी क्रम में एसएचओ जौलजीबी श्री संजीव कुमार, हे0 का0 चन्द्रशेखर , हे0 का0 सुन्दर पोखरिया, का0 महेन्द्र कुमार द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/ छात्राओं को नशे से दूर रहने और खेलकूद को अपनी जीनवशैली का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी । इसके अतिरिक्त पुलिस ने साइबर क्राइम, महिला अपराधों, बाल अपराधों के बारे में तथा उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *