पिथौरागढ़ पुलिस ने सत्यापन चेकिंग अभियान शुरू किया, माह दिसम्बर में किये जा चुके हैं 444 लोगों के सत्यापन |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में किरायेदार सत्यापन के संबंध में पुलिस ने एक विशेष सत्यापन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में यह अभियान जनपद के सभी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, ताकि बाहरी व्यक्तियों के बारे में सत्यापन की प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहे । इस अभियान के तहत, सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने किरायेदारों, घरेलू कर्मचारियों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चेक किया। यह विशेष अभियान उन मकान मालिकों, ठेकेदारों और दुकानदारों को ध्यान में रखते हुए चलाया गया, जो बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को अपने घरों या कार्यस्थलों पर रखते हैं। माह दिसम्बर में पुलिस ने कुल 444 बाहरी लोगों के सत्यापन किये जा चुके हैं । पिथौरागढ़ पुलिस की जनसामान्य से अपील की है कि वे सत्यापन प्रक्रिया को गंभीरता से लें और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि हम सब मिलकर एक सुरक्षित और शांति पूर्ण समाज की ओर कदम बढ़ा सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *