पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ रेखा यादव के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम द्वारा देव सिंह ग्राउंड ,वड्डा, कासनी, में आतिशबाजी मार्केट में दुकानों का निरीक्षण किया गया| पटाखा बाजार में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस एवं सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई।विक्रेताओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।सभी स्टॉल संचालकों को फायर सेफ्टी नियमों का पालन करने हेतु सचेत किया गया।जिन स्टॉलों पर अग्निशमन यंत्र,रेत, पानी की व्यवस्था नहीं मिली, उन्हें तत्काल सुधार हेतु निर्देश दिए गए
।
टीम द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि —
खुले स्थानों पर ही पटाखे जलाएं।
छोटे बच्चों को पटाखे अकेले न जलाने दें।
पानी की बाल्टी, रेत या अग्निशमन यंत्र पास में रखें।
बिजली के तारों, गैस सिलेंडर या ज्वलनशील पदार्थों के पास पटाखे न जलाएं।
किसी भी आकस्मिक आग लगने की स्थिति में तत्काल 112 पर संपर्क करें।
फायर सर्विस का यह अभियान नागरिकों को सुरक्षित, जिम्मेदार एवं आग से सजग दीपावली मनाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
“आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है — सुरक्षित दीपावली, खुशहाल दीपावली।”
















Leave a Reply