पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस के जवानों ने प्रातःकालीन पीटी परेड एवं योगाभ्यास में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | दौड़, व्यायाम एवं योग के माध्यम से जवानों ने स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासित पुलिसिंग का संदेश दिया । इस अवसर पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की टीम द्वारा पुलिस जवानों को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी दी गई । पुलिस अधीक्षक ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया और फिटनेस, अनुशासन तथा टीमवर्क को प्रभावी पुलिस व्यवस्था की आधारशिला बताया ।
✨ संदेश:
“स्वस्थ शरीर, सजग मन और अनुशासित पुलिस बल ही सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत नींव है।”
















Leave a Reply