पिथौरागढ़ | एसओ जाजरदेवल मनोज पाण्डेय, उ0नि0 आनन्द गिरी व अन्य पुलिस फोर्स द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालक नरेन्द्र प्रसाद व गिरीश सिंह को हिरासत में लेकर दोनों के वाहन सीज किये गये । एसएचओ बोरीनाग नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक नवीन चन्द्र टम्टा को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया । कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत भुवन जोशी द्वारा सरे आम उत्पात मचाने व पुलिस अधिकारियों के आदेश निर्देशों की अवहेलना करने पर हे0 का0 मुकेश शर्मा द्वारा धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया । एसओ नाचनी मंगल सिंह, अपर उ0नि0 खीम सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गौरव सिंह को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया । एसओ थल प्रकाश पाण्डेय, अपर उ0नि0 दीपक लेखक मय पुलिस बल द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनोज कुमार को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।
कानून तोड़ने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस का सख्त प्रहार नशे में वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने में कुल 06 लोग गिरफ्तार, कई वाहन सीज |
















Leave a Reply