पिथौरागढ़ | जनपद में कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्रवाई की गई । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई उ0नि0 कमलेश जोशी मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए तीन वाहन चालकों क्रमशः परविन्दर लाल, करन सिंह एवं बाली राम को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा उनके वाहनों को सीज किया गया।
*कोतवाली धारचुला पुलिस की कार्रवाई*
उ0नि0 रवीन्द्र राणा मय पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालक दान सिंह धामी को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।
*कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस की कार्रवाई*
कोतवाली गंगोलीहाट क्षेत्र के बुरसुम निवासी कृष्ण राम के विरुद्ध भरण-पोषण संबंधी प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा धारा 147 बीएनएसएस के अंतर्गत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। उक्त वारंट के अनुपालन में उ0नि0 मो0 आकिल सिद्दकी द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया |
















Leave a Reply