जागरूक गांव सुरक्षित समाज” अभियान में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद में नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक एसओजी/एएनटीएफ नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें अवैध भांग की खेती न करने, नशे के दुष्परिणामों तथा नशीले पदार्थों के सेवन एवं तस्करी से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में जानकारी दी । पुलिस टीम द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *