थाना जाजरदेवल व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कुल 02 वारण्टी गिरफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने पर कुल 06 लोग गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | *थाना जाजररदेवल पुलिस द्वारा कार्रवाई-*
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 मनोज कुमार का0 इन्द्र सिंह द्वारा न्यायालय से आबकारी अधिनियम के मामले में प्राप्त वारण्ट में शेर सिंह निवासी लेलू वड्डा को गिरप्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । इसी क्रम में उ0नि0 महावी सिंह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

*कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई-*
एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा एम.वी. एक्ट के मामले में वारण्टी अभियुक्त रोहित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुनील सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में उ0नि0 ललित डंगवाल मय टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

*कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा कार्रवाई-*
एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह मय टीम द्वारा सरेआम उत्पात मचाने व शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में कमल उपाध्याय व संदीप पन्त को गिरफ्तार किया गया ।

*कोतवाली अस्कोट पुलिस द्वारा कार्रवाई-*
थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीप बहादुर को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *