पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे (IPS) की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी एवं मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा माह के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं प्रभावी कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
Employee of the Month के रूप में सम्मानित अधिकारी—
• उप निरीक्षक मंगल सिंह
• उप निरीक्षक नीमा बोरा इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट सेवाओं हेतु निम्न अधिकारी/कर्मचारी भी सम्मानित किए गए—
उ0नि0 आशीष रावत, कानि0 स0पु0 नीरज कुमार, कानि0नरेन्द्र गोस्वामी, कानि0 सोनु कार्की,कानि0 जितेन्द्र तिवारी, कानि0 निर्मल किशोर, कानि0 जगदीश चन्द्र
गोष्ठी के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश:
1️⃣ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।
2️⃣ थानावार लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
3️⃣ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।
4️⃣ बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।
5️⃣ सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी, क्षेत्राधिकारी श्री के.एस. रावत, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेश चन्द्र जखमोला सहित जनपद के समस्त थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।
















Leave a Reply