पिथौरागढ़ | ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली अस्कोट पुलिस ने एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है । थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 मिनाक्षी देव, का0 गणेश तिवारी, म0का0 अर्चना रौंकली, का0 कवीन्द्र सिंह द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान अस्कोट क्षेत्र में कलावती देवी को 05-05 ली0 के दो जरकिनों में कुल 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है ।
कोतवाली अस्कोट पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply