04 भैंसों का क्रूरतापूर्ण अवैध परिवहन पकड़ा गया डीडीहाट पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार कर पिकअप वाहन किया सीज |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अस्नोला व मिर्थि के मध्य आई0टी0बी0पी0 गेट डीडीहाट  के पास एक पिकअप वाहन को रोका गया । जांच में पाया गया कि उक्त वाहन में 04 भैंसों का बिना किसी वैध अनुमति के अत्यंत निर्दयता एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया ।

🔹 *गिरफ्तार अभियुक्त:*
1️अर्जुन सिंह रावत निवासी नई बस्ती जीआईसी वार्ड, डीडीहाट, जिला पिथौरागढ़

🔹 *कानूनी कार्रवाई:*
अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा  3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *