पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बसंत पंत, चौकी इंचार्ज ओगला मय टीम द्वारा ग्राम जमताड़, लीमाभाट, बजानी में जनजागरूकता
कार्यक्रम आयोजित किए गए | कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को भांग की खेती न करने हेतु प्रेरित करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया गया तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही गाँव के सार्वजनिक स्थानों पर जागरुकता सम्बन्धित पम्पलेट चस्पा किये गये । पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि यदि कहीं भी अवैध भांग/नशीले पदार्थों की खेती अथवा तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
नो ड्रग्स – सुरक्षित समाज की ओर पिथौरागढ़ पुलिस का संकल्प भांग की अवैध खेती रोकने हेतु पुलिस का जागरूकता अभियान जारी |
















Leave a Reply