कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार ड्रिंक एंड ड्राइव व शांति व्यवस्था भंग करने पर कुल 03 लोग पुलिस हिरासत में |

पिथौरागढ़ | SHO कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपनिरीक्षक ललित डंगवाल मय टीम द्वारा लाशघर रोड स्थित एक होटल में गोवर्धन नगरकोटी निवासी दौला को 56 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी क्रम में उ0नि0 कमलेश जोशी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन क्रंमशः चालक राहुल प्रसाद, भरत कापड़ी,राहुल सिंह को हिरासत में लेकर वाहन सीज किये गये ।

कस्बा थल में नरेन्द्र कुमार द्वारा सरेआम उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश पांडे के नेतृत्व में अपर उ0नि0 भुवन पाण्डे मय टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *