पिथौरागढ़ | बीती देर रात्रि जनपद पिथौरागढ़ के बोरागांव–बसौड मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। महिन्द्रा कमांडर डीआई वाहन संख्या UA05 5382, जो एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी, कॉटेबोरा से बसौड की ओर जाते समय अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । घटना की सूचना प्राप्त होते ही *एसएचओ झूलाघाट संजीव कुमार, चौकी प्रभारी वड्डा आशीष रावत* मय पुलिस फोर्स, एसडीआरएफ पिथौरागढ़ टीम एवं 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त रूप से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया । वाहन में चालक सहित कुल 04 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान लक्की भण्डारी (22 वर्ष) निवासी कॉटेबोरागांव, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है । घायलों में वाहन चालक श्री जगदीश बिष्ट (40 वर्ष), मोहन सिंह (40 वर्ष) तथा श्री सचिन चन्द (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती कराया गया है । पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा मृतक के शव को खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है ।
बोरागांव–बसौड मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा वाहन खाई में गिरने से एक युवक की मृत्यु, तीन घायल |















Leave a Reply