पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष जाजरदेवल
मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रई पुल के पास रेता ले जा रहे एक टिप्पर को रोककर उसके कागजात चैक किये तो उक्त रेता अवैध रूप से ले जाया जा रहा था । पुलिस ने 4/21 खान एवं खनन अधिनियम के तहत टिप्पर मालिक के विरूद्ध कार्रवाई कर टिप्पर सीज किया गया । साथ ही उ0नि0 आशीष रावत का0 ललित मोहन काण्डपाल व का0 मनोहर कापडी द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान भड़कटिया में एक होटल से 55 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गणेश राम निवासी भड़कटिया को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
*शांति भंग करने पर कार्रवाई-*
कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा कार्रवाई- डीडीहाट बाजार से थल रोड पर गोपाल सिंह देऊपा द्वारा शराब पीकर आने जाने वाले लोगों को गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था । अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा कार्रवाई- कस्बा धारचुला में दलीप नाथ द्वारा लोगों को गाली गलौच कर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । वरिष्ठ उ0नि0 अम्बी राम मय टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस द्वारा कार्रवाई- गंगोलीहाट स्थित एक स्कूल के पास मीनाक्षी उप्रेती द्वारा गाली गलौच अभद्र भाषा का प्रयोग कर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । एसएचओ कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त महिला के विरूद्ध 126/135/170 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया ।
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है ।
















Leave a Reply