आंधी-तूफान के बीच पुलिस की तत्परता कुछ ही देर में बहाल हुआ यातायात |

पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र के उडियारी बैंड के पास तेज आंधी-तूफान के चलते एक विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया ।

सूचना मिलते ही एसएचओ श्री नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने “वुड कटर (Wood Cutter)” या “चेनसॉ (Chainsaw)” से पेड़ को काटकर रास्ता साफ किया और कुछ ही समय में यातायात सुचारू कर दिया।

विपरीत परिस्थितियों में भी तत्परता, सेवा और मानवता का परिचय देती बेरीनाग पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *