पिथौरागढ़ | कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में एसएचओ संजय जोशी मय टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान कस्बा डीडीहाट स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने/ बेचने वाले ढाबा संचालक कृष्ण सिंह निवासी नेपाल को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
शांति भंग करने तथा ड्रिंक एण्ड ड्राइव पर कार्रवाई-
🔹 कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 ललित डंगवाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक गौरव पुनेठा के गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
🔹 थाना जाजरदेवल क्षेत्र में सचिन सिंह खड़ायत व अनिल कुमार द्वारा लड़ाई झगड़ा, मारपीट पर उतारू होकर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी । उ0नि0 महावीर सिंह व उ0नि0 सुप्रिया नेगी द्वारा उक्त दोनों को अलग-अलग स्थानों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।
















Leave a Reply