लगातार कोशिश, शानदार नतीजा बेरीनाग पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल |

पिथौरागढ़ | बेरीनाग में श्रीमती अंजू देवी द्वारा अपने मोबाइल खोने की सूचना दर्ज कराई गई थी। एसएचओ नरेश कुमार गंगवार मय टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की डिटेल अपलोड कर सतत निगरानी रखी गई, जिसके फलस्वरूप उक्त मोबाइल बरामद कर लिया गया । पुलिस द्वारा उक्त मोबाइल अंजू देवी के सुपुर्द किया गया । जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में मोबाइल की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।

पुलिस के इस सराहनीय कार्य से क्षेत्रीय जनता में विश्वास और बढ़ा है।

पिथौरागढ़ पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *