सीओ पिथौरागढ़ द्वारा गन हाउस का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | विगत दिवस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा शहर स्थित गन हाउस का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन कर शस्त्रों के रख-रखाव, सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस संबंधी व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई । इस अवसर पर गन हाउस संचालक को सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए । पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में शस्त्रों से संबंधित सभी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *