सीमांत गांवों में जागरुकता से सुरक्षा की ओर बढ़ते पिथौरागढ़ पुलिस के कदम |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस अब केवल थानों तक सीमित नहीं, बल्कि आपके द्वार तक पहुँच रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और बुजुर्गों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । कोतवाली अस्कोट पुलिस* द्वारा ग्राम बगड़ीहाट, डौरा, तीतरी (वाइब्रेंट विलेज) में जागरूकता कार्यक्रम एसओ अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौपाल लगाकर जन-संवाद किया ।

*चौपाल के मुख्य बिंदु:*
सीधा संवाद: बुजुर्गों और ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य, निजी और विभागीय समस्याओं पर चर्चा की गई और मौके पर ही समाधान का भरोसा दिया गया ।

*जागरूकता अभियान:* महिलाओं के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा और बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए। युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। आपात स्थिति के लिए पुलिस हेल्पलाइन 112 और विशेष नंबर 9411112982 साझा किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *