कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा 02 वारंटी गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी द्वारा चैक बाउन्स के मामले में धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत वारंटी अभियुक्त जतिन पाण्डेय को एचोली से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उ0नि0 ललित डंगवाल द्वारा धारा 328/379/411 भादवि के मामले में वारंटी अभियुक्त मनोज कुमार को चिमस्यानौला के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

👉 *शांति भंग करने तथा ड्रिंक एण्ड ड्राइव पर कार्रवाई-*
🔹 कोतवाली पिथौरागढ़ से अपर उ0नि0 कुबेर सिंह मय टीम द्वारा तीन लोगों क्रमशः प्रताप सिंह, पंकज भट्ट, नरेन्द्र सिंह को सरे आम उत्पात मचाने तथा पुलिस के आदेशों की अवहेलना करने पर धारा 172 बीएनएसएस के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया। साथ ही अपर उ0नि0 राजेन्द्र राम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हिमांशु रावत को गिरप्तार कर वाहन सीज किया गया।
🔹 कोतवाली डीडीहाट से अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सचिन कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
🔹 कोतवाली धारचुला से अपर उ0नि0 दिवाकर वर्मा मय टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने पर पदम सिंह को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया ।
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *