पिथौरागढ़ | अवैध शराब परोसने वाले पर कार्रवाई-
थानाध्यक्ष जौलजीबी उ0नि0 प्रदीप कुमार, अ0उ0नि0 महेश पन्त व हे0का0 चालक अनिल कुमार द्वारा जौलजीबी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने वाले संचालक को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना थल पुलिस द्वारा वारंटी गिरफ्तार-
अपर उ0नि0 भुवन पाण्डे द्वारा धारा 420 भादवि के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
शांति भंग पर कार्रवाई-
थाना थल क्षेत्र में अपर उ0नि0 दीपक लेखक द्वारा 01 व्यक्ति को शांति भंग करने पर गिरफ्तार किया गया । कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में अपर उ0नि0 भुवन राम द्वारा 02 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है ।















Leave a Reply