लम्बे समय से फरार वाण्टी अभियुक्त कोतवाली धारचुला पुलिस की गिरफ्त में |

पिथौरागढ़ | कोतवाली धारचुला पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके मारपीट के मामले में न्यायालय में भादवि के तहत वाद चल रहा था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है । अभियुक्त लम्बे समय से फरार चल रहा था, अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश हुआ, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । कोतवाली धारचुला से उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा अभियुक्त कपिल सिंह कठायत पुत्र मदन सिंह निवासी कालिका थाना धारचुला, को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *