पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत किये गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़,
रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत लगातार स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थानों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । जिस क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 आकिल सिद्दकी मय टीम द्वारा कस्बा गंगोलीहाट में, एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार मय टीम द्वारा कस्बा धारचुला में, थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह मय टीम द्वारा राजकीय इण्टर कालेज नाचनी में, थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह द्वारा राजकीय इण्टर कालेज पय्यापौड़ी में, थानाध्यक्ष मुनस्यारी बी0सी0 मासीवाल द्वारा राजकीय इण्टर कालेज मुनस्यारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये । इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरूक करना था । ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके ।पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी दी । साथ ही किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अच्छा मददगार व्यक्ति बनकर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान छात्र/छात्राओं व स्थानीय लोगों को (mybharat.gov.in) पोर्टल में ऑनलाईन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया । साथ ही पुलिस ने आम जनता को बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग द्वारा स्टाकहोम घोषणा के तहत वर्ष 2030 तक मोटर वाहनों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित को उपचार हेतु 1.5 लाख रूपये तक 7 दिवस तक निशुल्क उपचार देने का प्रावधान है ।
अभियान आगे भी जारी रहेगा।
















Leave a Reply