थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा वाइब्रेंट विलेज अमाली में रात्रि चौपाल का आयोजन |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के सीमावर्ती गाँवों और वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें कानूनों की जानकारी देने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में विगत रात्रि में थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज अमाली में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों से उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी, पुलिस या अन्य सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली गई। समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया । चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को पुलिस सहायता नंबर 112, 9411112982 तथा थाने का पुलिस स्टेशन कनालीछीना का नंबर 9411112899 उपलब्ध कराए गए और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इन नंबरों पर तत्काल सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को महिला अपराधों, घरेलू हिंसा, साईबर अपराधों, नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी ।  पुलिस द्वारा ग्रामीणों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *