पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के आदेशानुसार अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र पिथौरागढ़ के प्रभारी फायर स्टेशन नरेन्द्र प्रसाद द्वारा मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत होटल, रेस्टोरेंट, होम-स्टे एवं अन्य प्रतिष्ठानों का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से निरीक्षण/ऑडिट किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में पाई गई अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु संबंधित संस्थानों को नोटिस निर्गत किए गए। साथ ही प्रत्येक संस्थान में उपस्थित कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया । इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आपदा की स्थिति में त्वरित व सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा ।
निरीक्षण/ऑडिट किए गए प्रतिष्ठान निम्नवत हैं—
होटल चन्द्रा पैराडाईज, मुनस्यारी,होटल बाला पैराडाईज, मुनस्यारी, होटल लीला, मुनस्यारी, होटल न्यू बिल्ज्यू, मुनस्यारी, होटल ब्रह्मकमल, मुनस्यारी, होटल हॉलिडे, मुनस्यारी, बुग्याल होम-स्टे, मुनस्यारी, होटल हयात पैराडाईस, मुनस्यारी, होटल मानसरोवर इन, मुनस्यारी, टी.आर.सी. के.एन.वी.एन. मुनस्यारी, होटल हिमालयन ग्लेम्पिंग, मुनस्यारी, होटल मोनाल, मुनस्यारी, होटल विशाल, मुनस्यारी, होटल पाण्डेय लॉज, मुनस्यारी, होटल फाइव पीक, मुनस्यारी, कोतवाली मुनस्यारी |
















Leave a Reply