पिथौरागढ़ | पुष्कर सिंह द्वारा कोतवाली धारचुला में तहरीर दी गई कि उनका पुत्र साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान कस्बा धारचुला क्षेत्र में एक टैक्सी वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार बालक को टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली धारचुला में अभियुक्त चालक भगीरथ सिंह ठगुन्ना के विरुद्ध धारा 281/106(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी धारचुला श्री के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में विवेचक वरिष्ठ उ0नि0 अम्बी राम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भगीरथ सिंह ठगुन्ना, निवासी ग्राम कालिका, धारचुला को धारचुला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
धारचुला सड़क दुर्घटना में बालक की मृत्यु के मामले में टैक्सी चालक गिरफ्तार |
















Leave a Reply