पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों एवं ऐसे मकान मालिकों के विरुद्ध आज तड़के सुबह से सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र से दो पुलिस टीमें गठित की गईं। पहली टीम उ0नि0 कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली) के नेतृत्व में दूसरी टीम
उ0नि0 हीरा सिंह डागी के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान मजदूरों, फड़-फेरी वालों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों सहित कई लोग बिना पुलिस सत्यापन निवास करते हुए पाए गए। कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा कुल 11 मकान मालिकों के विरुद्ध ₹75,000/- के चालान किए गए, जिनमें
05 व्यक्तियों से नकद चालान
06 व्यक्तियों के चालान न्यायालय के माध्यम से किए गए।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने से पूर्व उसका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। बिना सत्यापन पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
















Leave a Reply