भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र झूलाघाट में सुरक्षा एवं समन्वय को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित |

पिथौरागढ़ | 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) एफ कम्पनी मुख्यालय, झूलाघाट में डिप्टी कमांडेंट बिप्लव कुमार राय की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के अधिकारियों की एक संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की गई । बैठक में मानव एवं वन्य जीवों की तस्करी पर नियंत्रण, मादक पदार्थों (चरस, स्मैक) एवं नकली नोटों की तस्करी की रोकथाम, तीसरे देश के नागरिकों के सीमावर्ती क्षेत्रों में दिखाई देने पर त्वरित सूचना आदान-प्रदान, अनधिकृत रास्तों से आवागमन पर नियंत्रण, तथा झूला पुल से आने-जाने वाले नागरिकों के दस्तावेज़ (आधार कार्ड, नागरिक पहचान पत्र आदि) एवं उनके सामान की सघन जांच जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई । साथ ही स्थानीय नागरिकों, यातायात विभाग एवं मीडिया कर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्न अधिकारी उपस्थित रहे —
नेपाल की ओर से:
जंग बी. कुंवर, डीएसपी, एपीएफ बैतड़ी, नेपाल
• भक्त राज गिरी, डीएफओ, बैतड़ी, नेपाल
• गंगाराम टम्टा, निरीक्षक, नेपाल पुलिस, झूलाघाट
• शंकर सिंह बोहरा, निरीक्षक, एपीएफ झूलाघाट, नेपाल
• बलदेव बडू, निरीक्षक, नेपाल पुलिस, बैतड़ी, नेपाल
भारत की ओर से:
• टीसिरिंग डोरजी, असिस्टेंट कमांडेंट, एस.एस.बी. एफ कम्पनी, झूलाघाट
• संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली झूलाघाट
• रोहित सिंह कटारिया, निरीक्षक, एफ कम्पनी एस.एस.बी. झूलाघाट
• बृजमोहन, उपनिरीक्षक, एफ कम्पनी एस.एस.बी. झूलाघाट

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियाँ भविष्य में भी नियमित रूप से संयुक्त गश्त एवं समन्वय बैठकें आयोजित करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *