पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अपनी ड्यूटी के अतिरिक्त मानवीय कार्यों में भी
बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है । इसी क्रम में आज यातायात ड्यूटी/ सीपीयू में तैनात कांस्टेबल सुनील प्रकाश को ड्यूटी के दौरान एक मोबाइल मिला । मोबाइल के स्वामी का पता लगाकर पुलिस कर्मी द्वारा पंकज कुमार निवासी पौण को उसका मोबाइल सकुशल सुपुर्द किया गया। इस नेक कार्य की पंकज कुमार सहित स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई ।
ईमानदारी की मिसाल पिथौरागढ़ पुलिस कर्मियों ने लौटाया खोया हुआ मोबाइल |















Leave a Reply