पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थाना जाजरदेवल
में आगामी 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सातसिलिंग के छात्र-छात्राओं को पुलिस स्टेशन भ्रमण कराया गया । भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण करवाया गया तथा उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध पंजीकरण की प्रक्रिया, वायरलेस सिस्टम, सीसीटीएनएस, महिला सहायता कक्ष, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 1930, 1933) इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे ने छात्रों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान के बारे में बताया। छात्रों को राष्ट्रीय एकता अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।कार्यक्रम के दौरान उन्हें साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया । छात्रों ने इस अवसर पर पुलिस विभाग के प्रति जिज्ञासा और उत्साह व्यक्त किया तथा इस भ्रमण को एक प्रेरणादायक अनुभव बताया ।
आगामी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं का पुलिस स्टेशन भ्रमण |
















Leave a Reply