पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन |

पिथौरागढ़ | पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में  पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस लाइन, पिथौरागढ़ में मानसिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रतीसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला की देखरेख में शिविर का संचालन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था

शिविर में जिला चिकित्सालय, पिथौरागढ़ से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभाग किया —
• डॉ० जयराज सिंह नबियाल – बाल रोग विशेषज्ञ
• डॉ० नेहा कल्पासी – फिजीशियन
• डॉ० योगेश कुमार – अस्थि रोग विशेषज्ञ
• चन्द्र प्रकाश जोशी – लैब टैक्नीशियन
• पंकज भट्ट – लैब टैक्नीशियन
• तनुजा बोरा – स्टाफ नर्स

शिविर के दौरान पुलिस कर्मियों का रक्तचाप, ब्लड शुगर, अस्थि स्वास्थ्य, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श किया गया । साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें चिकित्सकों की टीम एवं रक्तदान में सहयोग करने वाले सभी कार्मिकों को पुलिस प्रशासन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *