पिथौरागढ़ |
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में, जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में अ0उ0नि0 महावीर सिंह, हे0का0 मनोज कुमार, का0 ध्रुव सिंह एवं का0 इन्द्र प्रकाश की टीम द्वारा थल रोड स्थित सातशिलिंग में चेकिंग के दौरान एक दुकान से 08 बोतल एवं 143 पव्वे (कुल 04 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए गए । मौके से दुकान संचालक जनक सिंह खडायत पुत्र बहादुर सिंह खडायत निवासी सातशिलिंग, थाना जाजरदेवल, जनपद पिथौरागढ़, उम्र-42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है ।
“हाई स्पिरिट्स” में था दुकानदार पुलिस ने कर दिया डाउनलोड 04 पेटी अवैध शराब के साथ दुकान संचालक गिरफ्तार |
















Leave a Reply