थाना अस्कोट द्वारा चौकी पीपली में थाना दिवस आयोजित पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं, किया त्वरित निस्तारण सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस व एस.एस.बी. की संयुक्त गश्त अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सतर्क निगरानी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पुलिस और जनमानस के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके । इसी क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी पीपली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से पुलिस को अवगत कराया ।

• अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
• शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
• पुलिस टीम ने उपस्थित नागरिकों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए।
• साथ ही, नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना दिवस कार्यक्रम के उपरांत थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस व एस.एस.बी. की संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती गश्त की। संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया

पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:- जनपदवासी सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सत्यापन संबंधी नियमों का पालन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *