ए.एच.टी.यू. पिथौरागढ़, कोतवाली जौलजीबी पुलिस एवं एस.एस.बी. की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में विगत दिवस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए.एच.टी.यू.), कोतवाली जौलजीबी पुलिस तथा सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी.) की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पुल जौलजीबी पर मानव तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया । इस दौरान आमजन को मानव तस्करी से जुड़े खतरों एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में ए.एच.टी.यू. प्रभारी निरीक्षक सतीश शर्मा के नेतृत्व में टीम— का० महेन्द्र मेहर, का० रणवीर कंबोज, का० सौरभ मेर एवं कोतवाली जौलजीबी के प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनता को महिला अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी तथा नशा उन्मूलन जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

साथ ही जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं बैनर भी चस्पा किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *