पिथौरागढ़ पुलिस रख रही है बुजुर्गों का खास ख्याल सेवा, सुरक्षा और जागरूकता पुलिस आपके साथ हर कदम पर |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आम नागरिकों को साइबर अपराधों और नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला हरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम लिंडोवा, कालिका एवं गलाती ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों तथा आम नागरिकों से आत्मीय भेंट की गई । टीम द्वारा लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की अपील की गई । साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने एवं अपने भविष्य को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई । पुलिस टीम ने उपस्थित नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी, जिससे वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अधिक जागरूक हो सकें । यह जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रहेगा, और पिथौरागढ़ पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा व जागरूकता के लिए तत्पर रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *