पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/चौकियों ए
वं पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया । पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर सीओ गोविंद बल्लभ जोशी , प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन अमर वीरों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने जनसेवा और राष्ट्ररक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया । पिछले एक वर्ष में, 01 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 के मध्य देशभर में 186 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के वीरों ने मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की । इनमें उत्तराखंड पुलिस के चार साहसी जवान – अ0उ0नि0 पुष्कर चन्द्र जोशी, अ0उ0नि0 संजीव नयन जगूड़ी, आरक्षी धनराज एवं आरक्षी गोकुल लाल भी शामिल हैं, जिनके शौर्य और समर्पण को पूरा प्रदेश नमन करता है । पिथौरागढ़ पुलिस परिवार इन वीर सपूतों के अदम्य साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को कोटि-कोटि प्रणाम करता है।
उनका बलिदान हमारी प्रेरणा है — उनका साहस हमारी पहचान है।
















Leave a Reply