दीपों से नहीं, दिलों से रोशन हुई ये दीवाली जाजरदेवल पुलिस ने बच्चों संग मनाई दीवाली |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष मनोज पांडेय सहित थाना जाजरदेवल पुलिस टीम द्वारा आज दीवाली के पावन अवसर पर एक अनोखी पहल की गई । थाना पुलिस टीम ने घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों के साथ दीवाली उत्सव मनाते हुए उनके चेहरों पर खुशियों की रोशनी बिखेरी। इस दौरान बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण, उपहार भेंट, तथा आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया । दीवाली की जगमगाहट में जब छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे मुस्कुराए, तो वह दृश्य मानो असली दीपोत्सव की परिभाषा बन गया । पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुःख की साथी है। इन बच्चों की मुस्कान ही हमारी असली दीवाली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *