पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर तथा क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जुआरियों एवं सटोरियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार चेकिंग व छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा सिनेमालाईन क्षेत्र में दबिश दी गई , जहाँ 06 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।
जुए के फड़ से कुल ₹41,300/- नकद बरामद किए गए ।
अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13, सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तगण के नाम व पते
1️⃣ संजू बाल्मिकी पुत्र स्व. छुन्नु लाल निवासी धर्मशाला बस्ती, पिथौरागढ़
2️⃣ नईम पुत्र अब्दुल हमीद निवासी टकाना, पिथौरागढ़
3️⃣ फगन सिंह बोरा पुत्र देव सिंह निवासी खोली गांव, बैतड़ी (नेपाल)
4️⃣ जनक बोरा पुत्र उदय सिंह निवासी बिल्थड़, बजांग (नेपाल)
5️⃣ बीर सिंह बोरा पुत्र हरीभान बोरा निवासी कपलसेरी, बजांग (नेपाल)
6️⃣ हरजीत बोरा पुत्र जय सिंह निवासी देवलीकोट, बजांग (नेपाल)
















Leave a Reply